हिन्दुस्तान स्काउट एवं गाइड झंडा गीत

हिन्द स्काउट गाइड ध्वज उड़ते रहो गगन में,
देश प्रेम की भरो भावना हर प्राणी के मन में,
केसरिया रंग त्याग तपस्या और बलिदान सिखाएं,
तीन पंखुड़ियां तीन प्रतिज्ञाओं की याद दिलाएं,
दस नियमों का पालन जीवन सुंदर सुखद बनाएं,
सेवा के प्रेरक बन उभरो जन जन के जीवन में,
हिन्द स्काउट गाइड ध्वज उड़ते रहो गगन में,
उड़ते रहो गगन में।