Gallery
|
कोरोना जागरूकता पम्पलेट बाटें:- रोवर्स स्काउट्स हिन्दुस्तान स्काउट एण्ड गाइड राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय श्रीगंगानगर के जिला ऑर्गेनाइजर संदीप मांझू के मार्गदर्शन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुल्लापुर केरी के रोवर्स रेजंर द्वारा प्रधानाचार्य श्री मुकुंद सिंह व स्काउट प्रभारी डॉ वेद प्रकाश सिराव के नेतृत्व में दुल्लापुर केरी, ग्राम पंचायत मुख्यालय, बस स्टैंड, बैंक पर कोरोना जागरूकता के संबंध में चिपकाए गए तथा लोगों को मास्क लगाने, साबुन से बार-बार हाथ धोने, 2 गज दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया तथा मुख्यमंत्री की कोरोना जागरूकता के पोस्टर बांटे गए इसमें विद्यालय की रेजंर सोनू, सुलोचना, किरण, खुशबू, रेखा, रोवर राजेंद्र,आशका,मांगीलाल, रोहित, साहिल ने भाग लिया, रोवर्स साहिल,राजेंद्र,रोहित ने विद्यालय के पौधों को पानी देने का संकल्प लिया,रोवर्स स्काउट अपना स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए, लगातार कोरोना जागरूकता व नि:शुल्क मास्क वितरण का कार्य कर रहे ।तथा घर-घर जाकर कोरोना वैक्सीन के लिए जागरूकता कर रहें है । |
|
|
|
|
|
|
|
|
सादुलशहर में खुला मास्क बैंक विधायक जगदीश जांगिड़ ने की शुरुआत सादुलशहर: हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य के तत्वाधान में राज्य संगठन आयुक्त स्काउट रिपुदमन सिंह के निर्देशानुसार सादुलशहर के बस स्टैंड पर मास्क बैंक की शुरुआत मंगलवार सुबह की गई। विधायक जगदीश जांगिड़, एसडीएम हवाई सिंह यादव, तहसीलदार हरीश टाक ने इस मास्क बैंक की शुरुआत की। जिला ऑर्गेनाइजर संदीप मांझू ने बताया कि मास्क बैंक के माध्यम से बिना मास्क पहने लोगों को मास्क वितरित किए जाएंगे साथ ही साथ कोरोना गाइडलाइन के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर विधायक जगदीश जांगिड़ ने रिबन को काटा और उसकी शुरुआत की। विधायक जगदीश जांगिड़ ने कहा कि स्काउट गाइड द्वारा यह बेहतरीन शुरुआत की गई है। स्काउट गाइड के सदस्य अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और लोगों को जागरूक करें। इस दौरान ब्लॉक सीएमएचओ डॉ लक्षय सिंह, मेडिकल यूनियन अध्यक्ष किशोर धूड़िया, व्यापार मंडल के पूर्व प्रशासक सुखविंदर सिंह लालगढिया, गाइड प्रभारी मनप्रीत कौर, ब्लाक सचिव सादुलशहर विपिन मोदी,ब्लाक सचिव अनुपगढ़ सत्तार खान, रोवर लीडर बजरंग लाल, गुरु भगवान सिंह, कनिष्ठ लेखाकार पवन राठौड़, विधायक निजी सचिव दिनेश गोयल,रोवर धर्मवीर, विकास, विक्रम, पवन प्रजापत,यशदीप, हर्ष सहारण,रुपराम,सुनील, अमीत रेंजर पुजा, ज्योति, मुस्कान, कांता,निर्मला, वनिता, ममता,प्रीति, निशा, मनीषा, सपना,आरती आदि मौजूद रहे।
|
|
|
|
|
|
|
|
|
जनता की जागरूकता से ही बचाव संभव: जिला कलक्टर हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स ने कलेक्ट्रेट में बनाई रंगोली हिन्दुस्तान स्काउट एण्ड गाइड राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय श्रीगंगानगर व नगरपरिषद के द्वारा स्वायत शासन विभाग के कोरोना जागरूकता अभियान के तहत आज कलेक्ट्रेट परिसर में कोरोना वैक्सीन जागरूकता रंगोली बनाई गई। जिला ऑर्गेनाइजर स्काउट संदीप माँझू ने बताया कि रंगोली का अवलोकन जिला कलक्टर जाकिर हुसैन, अतिरिक्त जिला कलक्टर भवानी सिंह पंवार ने किया। जिला कलक्टर जाकर हुसैन ने कहा की कोरोना अब भयावह रूप लेता जा रहा है ऐसे में जनता को जागरूक होना होगा तभी इस महामारी से बचाव संभव है। उन्होंने कहा की स्काउट्स द्वारा किये जा रहे जागरूकता कार्य सरहानीय है। जिला ऑर्गेनाइजर गाइड मीनू रानी व ब्लॉक सचिव डॉ. वेद प्रकाश सिराव, नगरपरिषद पेरौकार प्रेम चुघ, राधेश्याम के नेतृत्व में रोवर सुनिल, विकास, साहिल सेन, विक्रम, मनीष,अनुज,देवीलाल रेंजर पूजा योगी, मुस्कान सोनी,अंजू,अनु,पुजा,ज्योति नायक द्वारा कोरोना वैक्सीन जागरूकता रंगोली बनाई गई। नगर परिषद् के सहयोग से आमजन को नि:शुल्क मास्क भी वितरित किए गए।
|
|
|
|
|
|
|
|











0 Comments